कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोलीं BSP चीफ मायावती- BJP बात तो सच कह रही है, लेकिन...

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोलीं BSP चीफ मायावती- BJP बात तो सच कह रही है, लेकिन...

नई दिल्ली: 
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती कांग्रेस पर निशाना साधने का कोई भी मौका नहीं चूक रही है. इसके लिए बेशक उन्हें अपने मुख्य प्रतिद्वंदी भाजपा (BJP) की बात का ही समर्थन क्यों न करना पड़े. इसी क्रम में मायावती ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्यूनतम आय गारंटी योजना को लेकर कांग्रेस (Congress)पर निशाना साधा है. इसको लेकर मायावती (Mayawati) ने ट्वीट किया है कि भाजपा द्वारा कांग्रेस पर साधे गए निशाने पर अपना समर्थन जताया है, साथ ही कहा कि वैसे ये दोनों ही पार्टियां एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं.




बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, 'सत्ताधरी बीजेपी का कांग्रेस पार्टी पर आरोप कि उसका गरीबी हटाओ-2 का नारा चुनावी धोखा है. यह सच है. परन्तु क्या चुनावी धोखा व वादाखिलाफी का अधिकार केवल बीजेपी के पास ही है? गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि के हितों की उपेक्षा के मामले में दोनों ही पार्टियां एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं.'

Post a Comment

0 Comments